उत्तर प्रदेशराज्य

Yamuna City Ganga Water: यमुना सिटी में गंगाजल पाइपलाइन बिछाने की तैयारी तेज

Yamuna City Ganga Water: यमुना सिटी में गंगाजल पाइपलाइन बिछाने की तैयारी तेज

नोएडा। यमुना सिटी में गंगाजल की पाइपलाइन बिछाने की तैयारी जोर पकड़ गई है। प्राधिकरण ने क्षेत्र में गंगाजल आपूर्ति शुरू करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है और एक्सपर्ट की राय ली जा रही है। सीईओ आरके सिंह ने बताया कि सर्विस मास्टर प्लान में गंगाजल पाइपलाइन और जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को शामिल किया जा रहा है। मास्टर प्लान के तहत पेयजल, सीवर, बिजली जैसी सभी सेवाओं के लिए जमीन पहले से चिह्नित की जाएगी, ताकि भविष्य में किसी तरह की समस्या न आए।

यमुना सिटी में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। अब तक 14 फैक्टरियों में उत्पादन शुरू हो चुका है। वहीं, गौर यमुना सिटी और सेक्टर-22डी की कॉलोनियों में आबादी तेजी से बढ़ रही है। आवासीय सेक्टरों में मकानों का निर्माण जारी है, जिससे भविष्य में जनसंख्या वृद्धि होगी। शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए गंगाजल आपूर्ति को प्राथमिकता दी जा रही है।

सर्विस मास्टर प्लान में गंगाजल लाइन के साथ सेक्टर-6ए और सेक्टर-21 के पास बड़े रिजर्व वॉटर टैंक बनाए जाएंगे। जलाशयों में पानी संग्रहित कर पूरे यमुना सिटी क्षेत्र में आपूर्ति की जाएगी। यमुना सिटी क्षेत्र से गंग नहर की सहायक नहरें गुजरती हैं, जहां पहले से गंगा का पानी पहुंच रहा है। इसी नहर से गंगाजल लिया जाएगा, जिससे भूजल पर निर्भरता कम होगी और जलस्तर गिरने की समस्या से भी राहत मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players