Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi: राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दिवस पर गीता कॉलोनी में ट्रांसजेंडर्स ने जताया अपना दर्द, मांगा सम्मान

Delhi: राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दिवस पर गीता कॉलोनी में ट्रांसजेंडर्स ने जताया अपना दर्द, मांगा सम्मान

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दिवस के मौके पर गीता कॉलोनी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में ट्रांसजेंडर्स ने भाग लिया और अपने जीवन की चुनौतियों को खुलकर साझा किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडीएम अंकित कुमार अग्रवाल, एसडीएम मयूर विहार संजय कुमार और एसडीएम प्रीत विहार संदीप यादव मौजूद रहे। ट्रांसजेंडर्स ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिये न सिर्फ कार्यक्रम में जान फूंकी बल्कि समाज में अभिव्यक्ति की आजादी और स्वीकृति का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम के दौरान महिला ट्रांसजेंडर कमलेश ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसजेंडर समुदाय को कानूनी पहचान दी थी, लेकिन आज भी जमीनी हकीकत इससे काफी अलग है। उन्होंने बताया कि पहचान मिलने के बावजूद ट्रांसजेंडर्स को नौकरी के अवसर नहीं मिलते और मकान मालिक उन्हें किराये पर घर देने से कतराते हैं। कमलेश ने कहा कि समाज में छह तरह के ट्रांसजेंडर होते हैं, लेकिन बहुत से लोग इस बारे में जागरूक नहीं हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन के स्तर पर ट्रांसजेंडर्स के प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं, मगर जानकारी के अभाव में कई लोग इससे वंचित रह जाते हैं।

वहीं, ट्रांसजेंडर माहिरा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि हमें सहानुभूति नहीं, सम्मान चाहिए। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में ट्रांसजेंडर ऐसे हैं जिनके टीजी कार्ड अब तक नहीं बन पाए हैं, जिससे उन्हें स्कूल और कॉलेज में दाखिले में दिक्कतें आती हैं। माहिरा ने सरकार से मांग की कि ट्रांसजेंडर्स के लिए नौकरी में अलग से आरक्षण या विशेष व्यवस्था की जाए ताकि यह समुदाय भी समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक जीवन जी सके।

इस अवसर पर एसडीएम संजय कुमार ने भी समुदाय को भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर्स को समाज में भेदभाव की नजर से देखा जाता है, जिसे बदलना होगा। उन्होंने बताया कि जो भी ट्रांसजेंडर टीजी कार्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके प्रमाण पत्र प्रशासन बिना देरी के जारी कर रहा है। साथ ही ट्रांसजेंडर समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत प्रयास किए जा रहे हैं। एसडीएम ने यह भी घोषणा की कि आने वाले दिनों में ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर और कानूनी जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे ताकि उन्हें हर स्तर पर सशक्त बनाया जा सके।

 

 

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें