Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Yamuna Development Authority: भूमि खरीद तेज करने के लिए 15 लेखपाल मांगे

Yamuna Development Authority: भूमि खरीद तेज करने के लिए 15 लेखपाल मांगे

नोएडा। यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) अब अपनी बड़ी विकास परियोजनाओं के लिए भूमि खरीद प्रक्रिया को तेज करने जा रहा है। इसके लिए शासन से 15 लेखपालों की मांग की गई है, ताकि भूमि अधिग्रहण का काम जल्दी पूरा हो सके। यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि जुलाई 2025 से अब तक यीडा क्षेत्र में कुल 1508 एकड़ भूमि की खरीद की जा चुकी है। इस पर करीब दो हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए हैं। खरीदी गई भूमि मुख्य रूप से सेक्टर-11, 5, 8डी, 10, 8, 28, 29, 32, और 33 में स्थित है, जिसमें औद्योगिक और आवासीय सेक्टर शामिल हैं।

प्राधिकरण ने अब भूमि खरीद के अटके मामलों को शीघ्रता से हल करने के लिए एक योजना तैयार की है। कई सड़कें शहर में अधूरी पड़ी हैं, जिन्हें पूरा करना है। इसके अलावा, गंगा एक्सप्रेसवे को नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे, 130 मीटर सड़क और अन्य बड़ी परियोजनाओं के लिए भी भूमि खरीद की आवश्यकता है। हालांकि, प्राधिकरण में कर्मचारियों की कमी के कारण इस प्रक्रिया में देरी हो रही है। इसी वजह से प्राधिकरण ने शासन से 15 लेखपालों की मांग की है, ताकि भूमि अधिग्रहण कार्य को तेजी से पूरा किया जा सके।

शासन को इस संबंध में पत्र भेजा गया है, और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही लेखपालों की नियुक्ति हो जाएगी। इससे भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को गति मिलेगी, और विकास कार्यों में कोई रुकावट नहीं आएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें