उत्तर प्रदेश, नोएडा: दोस्तों के साथ गया छात्र दो महीने से लापता

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज-1 सोसाइटी में रहने वाले छात्र का दो माह बाद भी पता नहीं चला है। युवक के परिजनों ने उसके दोस्त और दो अन्य लोगों पर संदेह जताया है। बिसरख कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में गुमशुदगी दर्ज है।

अजय कुमार दीक्षित परिवार के साथ ईकोटेक-1 सोसाइटी में रहते हैं। पुत्र राघव दीक्षित (21) नॉलेज पार्क स्थित जीएन कॉलेज में बीबीए तृतीय वर्ष का छात्र है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को अपनी पत्नी और बेटी के साथ तीन दिनों के लिए उत्तराखंड घूमने गए थे। घर पर उनका पुत्र राघव दीक्षित (21) और मां मौजूद थे। उसी दिन सेक्टर-71 में रहने वाले राघव का दोस्त आदित्य पांडे उनके घर आया और रात को वहीं रुका। अगले दिन 16 अगस्त की दोपहर 12 बजे आदित्य राघव को अपनी बाइक पर यह कहकर ले गया कि वे जन्माष्टमी कार्यक्रम में जा रहे है। 17 अगस्त की शाम आदित्य ने अजय कुमार को फोन कर बताया कि वह, राघव और सेक्टर-70 निवासी सपना, फुद्दु के साथ शिव शक्ति अपार्टमेंट निवासी के साथ पार्टी में था। लेकिन रात में अचानक राघव गायब हो गया। बाद में 21 अगस्त को आदित्य ने राघव का मोबाइल और बाइक घर के नीचे उसकी पत्नी को सौंपकर चला गया। घटना के संबंध में 24 अगस्त को बिसरख में अपने पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

बाइक और फोन दोस्तों के घर मिलने से गहरा रहा शक

पुलिस जांच में पता चला है कि राघव आदित्य के घर आया था। यहां आदित्य, सपना और राघव दिनभर अपार्टमेंट परिसर में घूमते रहे। शाम के समय राघव अपनी बाइक एसआरएस अस्पताल के सामने खड़ी करके कहीं चला गया और सपना पानीपत चली गई। जब राघव को फोन किया गया तो यह फोन फुद्दु के चाचा के घर पर मिला। इसे फुद्दु की बहन ने उठाया और बताया कि राघव ने फोन चार्ज पर लगाने को कहा था। जब वह दोबारा राघव को खोजने गया तो वह पार्क में मिला। जब उसे वापस ले जाने की कोशिश की तो राघव ने गाली-गलौज शुरू कर दी। किसी तरह राघव को सोसायटी के पार्क तक लाया। उस समय रात के करीब 3 बजे होने के कारण वह अपने घर चला गया। यह सोचकर कि राघव ठीक हो जाएगा। लेकिन अगली सुबह राघव कहीं नहीं मिला। पूरे दिन उसे तलाश किया और जब कुछ पता नहीं चला तो उसके पिता को सूचना दी। सपना ने पुलिस को बताया कि वह राघव व आदित्य को पार्क में छोड़कर पानीपत निकल गई थी। उसके बाद राघव कहां गया कोई जानकारी नहीं है।

सीसीटीवी करा रहे चेक

पुलिस का कहना है कि राघव की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे चैक किए गए। ऑटो स्टैंंड, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अन्य संभावित स्थानों पर तलाश करने के साथ पंफ्लेट चस्पा किए गए हैं। एसीपी सेंट्रल नोएडा दीक्षा सिंह का कहना है कि मामले में गुमशुदगी दर्ज है। छात्र को ढूंढने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img