उत्तर प्रदेश : आपसी लेन-देन के चलते उतारा था ट्रक से करोड़ों का सामान

Ghaziabad News : गाजियाबाद में साहिबाबाद थाना क्षेत्र से बिहार जा रहे ट्रक को मुरादाबाद में रोक कर करोड़ों का सामान उतरवाने के मामले में पुलिस ने आरोपी पक्ष को बयान दर्ज करवाने के लिए थाने बुलाया है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में लेन-देन का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों के बयान के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

साहिबाबाद क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट एरिया स्थित झारखंड बंगाल कैरियर प्राइवेट लिमिटेड ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक दलजीत सिंह की ओर से साहिबाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। दलजीत सिंह का आऱोप था कि उन्होंने अपनी ट्रांसपोर्ट से करोड़ों रुपए का सामान ट्रक में भरकर सीतामणी बिहार के लिए भेजा था। मुरादाबाद में जावेद नामक व्यक्ति ने ट्रक चालक और परिचालक की मदद से ट्रक में लदे सामान को उतारकर अपने गोदाम पर रख लिया था। आरोप था कि जावेद ने उनसे सामान छोडने के लिए 15 लाख रुपये की मांग की थी।

मामले में पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में दोनों पक्षों के बीच लेन-देन का विवाद सामने आया है। जिसके चलते आरोपी पक्ष को थाने आकर बयान दर्ज करवाने के निर्देश दिए गए हैं। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img