वृद्धावस्था में मानसिक स्वास्थ्य देखभाल को बेहतर बनाने में जुटा इहबास

नई दिल्ली, 25 अक्तूबर : बुजुर्गों की मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए मानव व्यवहार एवं सम्बद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास) ने हेल्पेज इंडिया के साथ मिलकर काम करने का फैसला किया है।

इस संबंध में वीरवार को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए जिसके तहत दोनों संगठन वृद्धावस्था में मानसिक स्वास्थ्य देखभाल को बेहतर बनाने के क्षेत्र में काम करेंगे। साथ ही अनुसंधान, प्रशिक्षण कार्यक्रम और विभिन्न तकनीकों के जरिये मानसिक रोगों की पहचान व उपचार के नए तरीकों की खोज करेंगे। इस अवसर पर इहबास के निदेशक डॉ आर के धमीजा और हेल्पेज इंडिया के सीईओ रोहित प्रसाद मौजूद रहे। अस्पताल के अफसरों के मुताबिक इस समझौते का मकसद बुजुर्गों तक मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को मजबूत करना है। इस दौरान एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें इहबास के मनोचिकित्सक प्रोफेसर डॉ ओम प्रकाश ने कहा कि भारत में लगातार डिमेंशिया के मामले बढ़ रहे है। इससे प्रभावित बुजुर्गों की भी संख्या बढ़ रही है। इस समझौते से लोगों को मानसिक बीमारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img