Tuesday, 3 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : जेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफलGonda : 2017 से पहले की सरकारें करती थीं वसूली, अब हो रहा विकास, लोग हैं भयमुक्त- कीर्तिवर्धन सिंहHapur News : गुलावठी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो चालक की जान गईDrug Bust Ghaziabad: ऑपरेशन प्रहार के तहत एक करोड़ की स्मैक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, कथित महिला सरगना भी शामिलGreater Noida PNB Protest: ऐच्छर पीएनबी शाखा के बाहर किसानों का प्रदर्शन, 16 खाताधारकों को रकम वापसNew Noida Master Plan: 80 गांवों में जमीन की मैपिंग शुरू, 361 किसानों की सहमतिParthala Mobile Snatching: बाइक टैक्सी से जा रही महिला अधिवक्ता का मोबाइल छीना, जांच शुरूNoida Industrial Lease Dispute: लीज पर दी औद्योगिक संपत्ति को नुकसान और 91 लाख किराया बकाया होने का आरोप

BSNL Freedom Plan: स्वतंत्रता दिवस पर BSNL का बड़ा तोहफ़ा, सिर्फ 1 रुपये में मिलेगा प्रीपेड सिम

BSNL Freedom Plan: स्वतंत्रता दिवस पर BSNL का बड़ा तोहफ़ा, सिर्फ 1 रुपये में मिलेगा प्रीपेड सिम

रिपोर्ट: आकाश जैन

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक खास उपहार देने की घोषणा की है। बीएसएनएल ने ‘फ्रीडम प्लान’ नाम से एक नई योजना शुरू की है, जिसके तहत देश के किसी भी नागरिक को सिर्फ 1 रुपये में बीएसएनएल की प्रीपेड सिम कार्ड उपलब्ध कराई जा रही है। यह योजना 1 अगस्त से पूरे देश में लागू हो चुकी है और 31 अगस्त तक वैध रहेगी। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को 30 दिनों तक प्रतिदिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS मुफ्त मिलेंगे। यह ऑफर केवल नए सिम कार्ड लेने वाले और मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) के ज़रिए BSNL से जुड़ने वाले ग्राहकों के लिए लागू है।

BSNL के इस फ्रीडम ऑफर का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को 4G सेवाओं से जोड़ना है। योजना के प्रचार-प्रसार और अधिक लोगों तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बीएसएनएल के फ्रैंचाइज़ी द्वारा आगरा शहर और ग्रामीण इलाकों में विभिन्न स्थानों पर कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त BSNL के निम्नलिखित दूरभाष केंद्रों पर भी सिम की बिक्री इस योजना के तहत की जाएगी—तारघर, टैक्स भवन, संजय प्लेस, ट्रांसपोर्ट नगर, शाहगंज, जयपुर हाउस, फाउंड्री नगर, दयालबाग, ताज नगरी, बरौली अहीर, फतेहाबाद, बाह, फ़िरोज़ाबाद, राजा का ताल, डबरई और बोदला।

इच्छुक ग्राहक अपने नजदीकी बीएसएनएल कैनोपी, रिटेलर अथवा दूरभाष केंद्र पर जाकर केवल 1 रुपये में यह सिम खरीद सकते हैं और 4G सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। BSNL का यह कदम डिजिटल इंडिया को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है, जो खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें