Delhi Crime: दिल्ली के सीलमपुर में दोस्त ने किया दोस्त पर जानलेवा हमला, प्राइवेट पार्ट काटा

Delhi Crime: दिल्ली के सीलमपुर में दोस्त ने किया दोस्त पर जानलेवा हमला, प्राइवेट पार्ट काटा

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना सीलमपुर इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां समलैंगिकता के चलते एक युवक ने अपने ही दोस्त पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी साहिल ने सोनू नाम के युवक से शादी का दबाव बनाया। जब सोनू ने मना किया, तो साहिल ने उसे शराब पिलाई और नशे की हालत में चाकू से सोनू के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया।

10 जनवरी की देर रात यह घटना सीलमपुर के जी ब्लॉक राम पार्क में हुई। गंभीर रूप से घायल सोनू को पहले जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित के परिजनों का कहना है कि सोनू का प्राइवेट पार्ट पूरी तरह डैमेज हो गया है। आरोपी साहिल ने धमकी दी थी कि यदि सोनू ने शादी से इंकार किया, तो वह उसे कहीं का नहीं छोड़ेगा। साहिल ने यह भी कहा था कि वह अपना सेक्स बदलकर सोनू के साथ शादी करने को तैयार है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार नहीं किया है। इस मामले में जब डीसीपी आशीष मिश्रा से बात की गई, तो उन्होंने कैमरे पर बयान देने से इनकार कर दिया। सोनू की बड़ी बहन ने बताया कि उनके माता-पिता नहीं हैं और साहिल ने इसी बात का फायदा उठाकर सोनू पर शादी का दबाव बनाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि साहिल ने सोनू को पहली बार नशा कराया और फिर इस घटना को अंजाम दिया। सोनू की हालत गंभीर बनी हुई है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है। परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img