राज्यहिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने सूबेदार कुलदीप चंद की शहादत पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने सूबेदार कुलदीप चंद की शहादत पर शोक व्यक्त किया

शिमला 12 अप्रैल, 2025

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सूबेदार कुलदीप चंद की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कुलदीप चंद ने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ एक अभियान के दौरान मातृभूमि की सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया।

शहीद कुलदीप चंद हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर की तहसील नादौन के गांव कोहलवीं के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के इस वीर सपूत ने मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर किए हैं। उन्होंने शहीद की वीरता और साहस को नमन करते हुए कहा कि देश इस जांबाज सिपाही का सदैव ऋणी रहेगा। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इस दुःख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players