नई दिल्ली: बहुराष्ट्रीय शांति अभ्यास ‘खान क्वेस्ट’ में 24 देश ले रहे भाग

नई दिल्ली, 16 जून : बहुराष्ट्रीय संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘खान क्वेस्ट 2025’ में भारत-अमेरिका समेत 24 देशों की सैन्य टुकड़ियां मंगोलिया में भाग ले रही हैं।

इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के अधिदेश के तहत विभिन्न देशों की सैन्य टुकड़ियों के मध्य अंतर-संचालन बढ़ाना, आपसी सीख एवं बहुराष्ट्रीय समन्वय को बढ़ावा देना और शांति स्थापना कौशल निखारना है। यह अभ्यास बीते शनिवार को मंगोलिया स्थित उलानबटार के फाइव हिल्स ट्रेनिंग एरिया में शुरू हुआ। इसे यू.एस. इंडो-पैसिफिक कमांड के साथ साझेदारी में मंगोलियाई सशस्त्र बलों द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

उद्घाटन समारोह में भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और मंगोलिया में भारत के राजदूत अतुल मल्हारी गोत्सुर्वे के साथ मंगोलिया के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और अभ्यास में भाग लेने वाले अन्य देशों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बता दें कि हाल ही में भारतीय सेना ने नोमैडिक एलीफेंट 2025 में भागीदारी की थी जिससे द्विपक्षीय सैन्य संबंधों में मजबूती लाने के प्रयासों में सफलता मिली है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img