Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में बुजुर्ग ने आत्महत्या का किया प्रयास, गोताखोरों ने गंगा में कूदे बुजुर्ग को सकुशल बाहर निकाला

Hapur News : हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट गंगा नगरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति ने आत्महत्या करने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। गंगा नदी में बुजुर्ग को कूदता देख गोताखोरों ने वृद्ध को बचाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर बुजुर्ग को उनके सुपुर्द कर दिया है।

दरअसल, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग व्यक्ति हापुड़ की तरफ से आ रहे ऑटो से गंगा पुल पर उतरें, जो काफी देर तक पुल और हाईवे के किनारे पर टहलते रहे। जिसके बाद वह सीढ़ियां उतरकर आरती प्लेटफार्म पर पहुंच गए और वहां पर सीढ़ी पर बैठे रहे। कुछ ही देर बाद वह तट पर पहुंचे और नाव पर चढ़कर आत्महत्या की नीयत से गंगा में छलांग लगा दी। वृद्ध को कूदता देखकर गोताखोर मोटरबोट लेकर गंगा में निकल गए। उन्होंने व्यक्ति को सकुशल गंगा से बाहर निकाल लिया और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की, तो व्यक्ति ने बताया कि गृह क्लेश से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। ब्रजघाट चौकी इंचार्ज इंद्रकांत यादव ने बताय कि परिजनों को बुलाकर वृद्ध को उनके सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं, परिजनों को उन्हें दोबारा परेशान करने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें