उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: कहासुनी के बाद युवक पर चाकू से हमला

उत्तर प्रदेश, नोएडा: कहासुनी के बाद युवक पर चाकू से हमला

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। चोटपुर कॉलोनी में मामूली कहासुनी के बाद दो युवकों ने शनिवार शाम एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसका उपचार चल रहा है। उसके पिता ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। चोटपुर कॉलोनी निवासी मोतीराम ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे अमन की फोन पर शिवम से कहासुनी हो गई। शिवम उस समय आगरा में था। उसने नोएडा आने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। अमन 13 सितंबर की शाम कॉलोनी में ही ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के पास अपने दोस्त नितिन के साथ खड़ा था, तभी शिवम अपने दोस्त के साथ आया और कहासुनी करने लगा।

अमन ने विरोध किया तो शिवम और उसके दोस्त ने चाकू से हमला करके अमन को घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। अमन का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players