उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा के गांवों में बने पंचायत भवनों में खुलेंगी ई-लाइब्रेरी

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के अधीन गांवों में बने पंचायत भवनों को ई-लाइब्रेरी में तब्दील किया जाएगा। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की पहल पर गांवों में चरणबद्ध तरीके से ई-लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों को लाभ होगा।
दरअसल, प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में पंचायत चुनाव की व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। इन गांवों में बिजली, पानी, सड़क, स्कूल जैसी सभी जरूरी विकास कार्य प्राधिकरण की तरफ से कराए जाते हैं। क्षेत्र के गांवों में स्थित पंचायत भवनों की उपयोगिता अब नहीं रही है। साथ ही देखरेख के अभाव में ये जर्जर भी हो रहे हैं। इसे देखते हुए प्राधिकरण ने पंचायत भवनों को उपयोग में लाने के लिए पंचायत भवनों को ई-पुस्तकालय में बदलने की योजना बनाई है। ग्रामीण भी इसके लिए मांग कर रहे हैं। प्राधिकरण के वर्क सर्किल 8 के अंतर्गत ग्राम सलेमपुर गुर्जर, घंघौला, रौनी, अस्तौली, नवादा, पंचायतन व देवटा में ई-पुस्कालय खोले जाएंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने बताया कि इन गांवों में स्थित पंचायत भवनों का नवीनीकरण कर ई-पुस्तकालय में तब्दील किया जाएगा। इसके साथ ही हतेवा, नवादा, घंघौला और बिसायच में ई-पुस्तकालय के लिए नए भवन बनाये जाएंगे। इसके लिए जगह चिन्हित कर ली गई है। निविदाएं की प्रक्रिया जारी है। ई-पुस्तकालय में जरूरी सुविधाओं के साथ ही शौचालय का भी निर्माण किया जाएगा। वहीं, कुछ गांवों में स्थित पंचायत घरों में पहले से ही आपसी सहयोग से पुस्तकालय का संचालन किया जा रहा है। गांवों में ई-पुस्तकालय खुलने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को सुविधा हो जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों को शांतिपूर्ण माहौल में पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img