उत्तर प्रदेश, नोएडा: टेनिस कोर्ट का नवीनीकरण कर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में स्थित टेनिस कोर्ट का नवीनीकरण कर इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। नवीनीकरण के कार्य पर 46.10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। प्राधिकरण ने इससे संबंधित निविदा जारी कर दी है। एक विदेशी प्रतिनिधिमंडल अगले हफ्ते टेनिस कोर्ट सहित पूरे खेल परिसर का निरीक्षण करने आ सकता है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित होने की संभावना है। शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में क्रिकेट, फुटबॉल, स्विमिंग और टेनिस सहित अन्य खेलों की सुविधाएं मौजूद हैं। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के हिसाब से तैयार किया गया था। खेल परिसर का रखरखाव ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा किया जाता है। यहां स्थित सिंथैटिक टेनिस कोर्ट का निर्माण वर्ष 2016 में किया गया था, जो अब देखरेख के अभाव में बदहाल हो चुका है। भविष्य में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं को देखते हुए प्राधिकरण ने खेल परिसर की कायाकल्प करने की योजना तैयार की है। इसके तहत टेनिस कोर्ट के नवीनीकरण का कार्य अगले एक माह में शुरू करा दिया जाएगा। प्राधिकरण अधिकारी के मुताबिक, 46.10 लाख रुपये की निविदा जारी कर दी गई है। इसकी प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू करा दिया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर नवीनीकरण का काम किया जाएगा। मरम्मत के साथ अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी, ताकि खिलाड़ियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। जानकारी के मुताबिक, अगले हफ्ते एक विदेशी प्रतिनिधिमंडल शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर का निरीक्षण करने आ रहा है, जो टेनिस कोर्ट सहित अन्य खेलों सुविधाओं को परखेगा। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित होने की संभावना बढ़ गई है। इसको देखते हुए ही टेनिस कोर्ट के नवीनीकरण का निर्णय लिया गया है। इसका फायदा स्थानीय खिलाड़ियों को भी लाभ मिलेगा।

भवन के कायाकल्प की तैयारी-

प्राधिकरण खेल परिसर के भवन का भी कायाकल्प करेगा। इसके लिए 84 लाख रुपये की निविदा पहले ही जारी की जा चुकी है। इसमें मुख्य भवन के ब्लॉक ए, बी और सी के अलावा इंडोर स्टेडियम की मरम्मत और रखरखाव के लिए लगभग 54 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, आंतरिक सड़कों को 30 लाख रुपये की लागत से दुरुस्त किया जाएगा। बता दें कि खेल परिसर को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इससे पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करनी हैं।

खेल से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्राधिकरण सुविधाएं बढ़ाने का कार्य कर रहा है। शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में स्थित टेनिस कोर्ट का नवीनीकरण कर इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। मरम्मत के साथ सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

– अभिषेक पाठक, ओएसडी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img