उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन फैक्ट्री पर विवाद

उत्तर प्रदेश, नोएडा: -घटिया सामान का विरोध करने पर कंपनी मालिक और बेटे पर हमला, 3 आरोपी पकड़े

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 29 में एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में घटिया सामग्री के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कंपनी के मालिक रणधीर सिंह रावत और उनके बेटे नितिन पर ठेकेदारों ने हमला कर दिया।

रणधीर सिंह गाजियाबाद के इंदिरापुरम के रहने वाले हैं। उन्होंने फैक्ट्री के निर्माण का ठेका अंबुज कुमार और सुनील को दिया था। रविवार को रणधीर अपने बेटे के साथ निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने देखा कि काम में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है।

जब रणधीर ने इसकी शिकायत ठेकेदारों से की, तो वे गुस्सा गए। ठेकेदार सुनील और अंबुज ने अपने साथी शुभम त्यागी और कुछ अन्य लोगों के साथ पहले गाली-गलौज की। फिर सरिया और लाठी-डंडों से पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से भाग गए।

हमले में रणधीर और नितिन के सिर समेत कई जगहों पर चोटें आईं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players