उत्तर प्रदेश, नोएडा: बिजली कटौती और कर्मचारियों के व्यवहार से नाराज किसान

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा में मंगलवार शाम को भारतीय किसान यूनियन (भानू) के सदस्यों ने सलारपुर बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि बिजली विभाग के कर्मचारी उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं।

संगठन के जिलाध्यक्ष युवा अमित गौड़ ने बताया कि रोजाना करीब 5 घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। बिजली में फॉल्ट होने पर समस्या का तुरंत समाधान नहीं किया जाता। शिकायत करने पर कर्मचारी किसानों से दुर्व्यवहार करते हैं।

प्रदर्शन की सूचना मिलने पर विभाग के एसडीओ विनय कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत की और 3 दिन के भीतर सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

प्रदर्शन में रईस ठाकुर, हरद्वारी सिंह, प्रदीप भाटी, ताहिर पठान, ओम चेची, संतबीर सिंह, संजय सिंह, संजू सोलंकी, खेमी सिंह, जितेंद्र सिंह, सोनू शर्मा, अंगद सिंह, राहुल सोलंकी, सीटू कौशिक, संदीप भाटी और मोनू शर्मा समेत कई किसान मौजूद रहे।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img