Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Attack Case: कोंडली विधायक कुलदीप कुमार की कार पर हमला, शीशा तोड़कर फरार हुए हमलावर

Delhi MLA car attack, Kondli MLA attack, Delhi crime news,

Delhi Attack Case: कोंडली विधायक कुलदीप कुमार की कार पर हमला, शीशा तोड़कर फरार हुए हमलावर

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार थाना क्षेत्र में आज शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां कोंडली विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार की कार पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। यह वारदात हसनपुर डिपो के पास स्थित सिंगला स्वीट के बाहर हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना 23 मार्च 2026 की शाम करीब 7:03 बजे की है। उस समय विधायक कुलदीप कुमार अपने एक नेता का जन्मदिन मनाने के लिए सिंगला स्वीट के अंदर मौजूद थे। इसी दौरान बाहर खड़ी उनकी कार के बाएं पिछले हिस्से का शीशा अज्ञात बदमाशों ने तोड़ दिया। घटना के समय विधायक गाड़ी में मौजूद नहीं थे, जिससे किसी प्रकार की शारीरिक चोट नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मधु विहार थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। एसीपी और एसएचओ समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का जायजा लिया। गौर करने वाली बात यह है कि घटना स्थल के पास ही पीसीआर वैन तैनात थी, इसके बावजूद हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। विधायक कुलदीप कुमार ने इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दी है, हालांकि उन्होंने किसी भी व्यक्ति पर संदेह जताने से इनकार किया है। पुलिस ने मौके पर मोबाइल क्राइम टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल जरूर है, लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से आरोपियों तक पहुंचती है और क्या इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें