Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा से ईद मनाने आई 11 वर्षीय बच्ची को ट्रैक्टर ने कुचला, दर्दनाक मौत

Greater Noida accident, tractor accident India, child death accident,

Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा से ईद मनाने आई 11 वर्षीय बच्ची को ट्रैक्टर ने कुचला, दर्दनाक मौत

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने गली में चल रही 11 वर्षीय बच्ची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा अलीवर्दीपुर गांव में हुआ, जो इकोटेक 3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। मृतक बच्ची की पहचान अल्फिया के रूप में हुई है, जो ईद का त्योहार मनाने के लिए अपनी मौसी के घर आई हुई थी। बताया जा रहा है कि घटना आज सुबह की है, जब अल्फिया गली में पैदल जा रही थी, तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि ट्रैक्टर चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। हादसे के तुरंत बाद चालक ट्रैक्टर मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं।

स्थानीय लोगों में इस हादसे को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि रिहायशी गलियों में इस तरह भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगनी चाहिए, क्योंकि इससे बच्चों और बुजुर्गों की जान को खतरा बना रहता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही, इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही से होने वाले हादसों को रोका जा सके।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें