Delhi LG Visit: उपराज्यपाल सिंह संधू ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में सेवा कर लिया आशीर्वाद

Delhi LG Visit: उपराज्यपाल सिंह संधू ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में सेवा कर लिया आशीर्वाद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने राजधानी के प्रसिद्ध गुरुद्वारा बंगला साहिब में पहुंचकर अरदास की और सेवा कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए भावुक पल भी साझा किए। उपराज्यपाल ने बताया कि जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी, उस समय वे कस्तूरबा गांधी मार्ग पर रहते थे और नियमित रूप से गुरुद्वारा बंगला साहिब आते थे। उन्होंने कहा कि उस दौर में सेवा करना और मत्था टेकना उनकी दिनचर्या का अहम हिस्सा था।

उन्होंने आगे कहा कि चाहे वे दिल्ली में कहीं भी रहे हों, गुरुद्वारों में जाकर सेवा करना और आस्था से जुड़ना हमेशा उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। उन्होंने इसे अपनी आध्यात्मिक शक्ति और अनुशासन का स्रोत बताया। तरनजीत सिंह संधू ने खुशी जताते हुए कहा कि लंबे समय बाद फिर से गुरुद्वारा बंगला साहिब में सेवा करने और मत्था टेकने का अवसर मिला, जो उनके लिए बेहद खास और संतोष देने वाला अनुभव रहा। इस दौरान गुरुद्वारे में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी उपराज्यपाल का स्वागत किया और उन्होंने सभी के साथ मिलकर अरदास में हिस्सा लिया। यह दौरा न केवल उनकी आस्था को दर्शाता है, बल्कि समाज के साथ उनके जुड़ाव और सेवा भावना को भी उजागर करता है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img