उत्तर प्रदेश, नोएडा: पंचशील हाईनिश में प्‍लास्‍टर का बड़ा हिस्‍सा टूटकर एक बालकनी में गिरा

अजीत कुमार
 उत्तर प्रदेश, नोएडा।सोसायटियों में निर्माण की गुणवत्‍ता लोगों की सुरक्षा पर भारी पड़ रही है। आए दिन किसी न किसी सोसायटी में प्‍लास्‍टर टूटकर गिरते रहते हैं। बुधवार को पंचशील हाईनिश सोसायटी के टॉवर 9 में प्‍लास्‍टर का एक बड़ा हिस्‍सा टूटकर नीचे की बालकनी पर गिरा। प्‍लास्‍टर पूरी बालकनी में फैल गया। गनीमत रही कि घटना के वक्‍त बालकनी में कोई नहीं था, अन्‍यथा वह गंभीर रूप से घायल हो सकता था। सोसायटी में पूर्व में भी प्‍लास्‍टर गिरने की घटना हो चुकी है।

निवासियों का आरोप है कि एओए (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) द्वारा मेंटेनेंस शुल्क तो नियमित रूप से वसूला जा रहा है, लेकिन रखरखाव और मरम्मत कार्यों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं में हाल के दिनों में लगातार वृद्धि हुई है, जिससे यहां पर रहने वाले लोगों की जानमाल का खतरा बना हुआ है। यदि समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो कोई बड़ी घटना भी हो सकती है। निवासियों ने ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण से इस मामले की जांच कराने और एओए की कार्यप्रणाली की समीक्षा की मांग की है। साथ ही लोगों ने मांग की है कि सोसायटी में मेंटेनेंस काम कराया जाए।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img