भारतउत्तर प्रदेशराज्यराज्य

अनुसूचित जाति के 3800 लोगों से लोन के चार करोड़ की होगी वसूली

अनुसूचित जाति के 3800 लोगों से लोन के चार करोड़ की होगी वसूली

अमर सैनी

नोएडा।अनुसूचित जाति के 3800 लोगों से चार करोड़ रुपये लोन की वसूली की जाएगी। स्वरोजगार शुरू करने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत उनको लोन दिया गया था। लोन की अवधि पूरी होने के बाद भी पैसा वापस नहीं किया गया है। पैसा वापस कराने के लिए उत्तर प्रदेश अनुसूचित विकास निगम के अधिकारी जुटे हैं।
उत्तर प्रदेश अनुसूचित विकास निगम ने विभिन्न योजनाओं के तहत स्वरोजगार के लिए 3800 लोगों को 1997 से 2022 तक लोन दिया गया था। जिसमें सब्सिडी की राशि कम करने के बाद बकाया राशि को संबंधी बैंकों में जमा करना था। जिसमें एक लाख रुपये से कम राशि के लोग अधिक है। इस तरह की सभी योजनाएं 2022 में खत्म हो चुकी हैं। 3800 लोगों पर करीब 4 करोड़ रुपये बकाया है। संबंधी लोगों से विभाग के कर्मचारी संपर्क करके पैसा जमा करने का अनुरोध कर रहे हैं।

-अनुसूचित जाति के 3800 लोगों पर करीब 4 करोड़ रुपये लोन का बकाया है। उसकी वसूली की जा रही है। -नीलम चौहान समाज कल्याण अधिकारी (विकास) गौतमबुद्धनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button