उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: RUN FOR UNITY में पुलिस के साथ दौड़े नोएडावासी

उत्तर प्रदेश, नोएडा: -कुमार विश्वास ने कहा- "इस और अगली शताब्दी भारत विश्व का करेगा नेतृत्व"

अजीत कुमार

Related Articles

उत्तर प्रदेश, नोएडा।राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति जन-समर्पण की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर ने “Run for Unity” का आयोजन किया। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, समरसता और भाईचारे के अमर संदेश से जोड़ना है। नोएडा स्टेडियम सेक्टर-21ए में इसका आयोजन किया गया।

इस मौके पर शहर के नामचीन और पुलिस के जवानों ने दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मुख्य अथित कवि कुमार विश्वास और खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार के अलावा यू ट्यूबर अमित भड़ाना, ग्रीक अमन सिंगर के अलावा अन्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के शुरुआत में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और डीएम मेधा रूपम ने सभी गणमान्य का सम्मान किया। इसके बाद एकता अखंडता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर कवि कुमार विश्वास ने कहा कि आज जो हमारे पास भारत का नक्शा मौजूद है। उसके एकत्रीकरण के लिए उनकी तपस्या उनकी सूझबूझ और सर्पण ही काम आया था। ये दुर्भाग्य का विषय है कि जब 75 साल पहले हमे स्वतंत्रता हासिल हुई थी। तब तत्कालीन नीतिकारों के कारण माता के आंचल के टुकड़े अलग हो गए। उसके बाद भी तमाम राजवंश, रियासतों को एक साथ करना। उसके लिए सरदार पटेल ने जो योगदान दिया उसे विश्व कभी भूल नहीं सकता। इसी के साथ भारत इस शताब्दी और अगली शताब्दी में विश्व का नेतृत्व करेगा। कार्यक्रम के तहत नोएडा स्टेडियम के चारों ओर एक दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें हजार से पुलिस कर्मी , शहरवासियों और गणमान्य ने हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा झंडा लिए ये सभी लोग भारत माता की जय के नारे लगाते रहे। अलग-अलग पंक्तियों में दौड़ते हुए एकता और अंखता का परिचय भी दिया गया। इस मौके पर अमन सिंगर, अमित भड़ाना, भुवनेश्वर ने कहा कि फिटनेस की तरफ हमारा हिंदुस्तान बढ़ रहा है। नोएडा पुलिस की ये एक अच्छी पहल है

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button