भारत

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तारा देवी मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तारा देवी मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की

Related Articles

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कमलेश ठाकुर के साथ शिमला के शोघी स्थित प्रसिद्ध तारा देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए देवी से आशीर्वाद मांगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और नए धार्मिक स्थलों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मूलभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि धार्मिक पर्यटन न केवल प्रदेश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को सहेजता है, बल्कि स्थानीय लोगों की आजीविका को भी सशक्त बनाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों और धार्मिक स्थलों पर हर वर्ष लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से आते हैं, जो यहां आध्यात्मिक शांति की अनुभूति करते हैं। इससे पर्यटन, रोजगार और स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि सरकार धार्मिक आस्था और आधुनिक विकास के बीच संतुलन बनाते हुए आगे बढ़ रही है।

मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में प्रदेश को कई बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, जिनमें प्राकृतिक आपदाएं सबसे गंभीर रहीं। इसके अलावा आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियां भी सामने आईं, लेकिन दैवीय कृपा और प्रदेशवासियों के सहयोग से सरकार ने इन सभी कठिन परिस्थितियों का सफलतापूर्वक सामना किया है।

इस अवसर पर मंदिर समिति की ओर से मुख्यमंत्री को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में विधायक संजय अवस्थी, विनोद सुल्तानपुरी और अनुराधा राणा, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर, कांग्रेस नेता पवन ठाकुर तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। वातावरण पूरी तरह धार्मिक और सौहार्दपूर्ण बना रहा।

Related Articles

Back to top button