मयूर विहार पुलिस टीम ने दो स्नैचरों को किया गिरफ्तार, एक मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद

मयूर विहार पुलिस टीम ने दो स्नैचरों को किया गिरफ्तार, एक मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के थाना मयूर विहार की टीम ने दो स्नैचरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की। पूर्वी जिले की डीपीसी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान त्रिलोकपुरी निवासी रशीद और समीर के रूप में हुई है। डीसीपी ने बताया पुलिस गश्त के दौरान एसआई आजाद मलिक पुलिस स्टेशन लौटते समय सामुदायिक केंद्र चिल्ला के पास गाजीपुर नाला रोड पर लोगों की भीड़ देखी।

पता चला कि दो व्यक्तियों ने एक महिला से मोबाइल फोन छीन लिया था, जिसकी बाद एक आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया जबकि दूसरे ने आरोपी भागने का प्रयास किया, लेकिन एसआई आजाद मलिक ने पकड़ लिया। पूछताछ करने पर पकड़े गए आरोपी ने खुलासा किया कि उन्होंने उसकी बहन सफिया से मोटरसाइकिल ली थी। उनसे छीना हुआ मोबाइल फोन बरामद किया गया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img