Indian Coast Guard OPV: मुंबई में ICG के चौथे नेक्स्ट-जेनरेशन ऑफशोर पेट्रोल वेसल की रखी गई कील

Indian Coast Guard OPV: मुंबई में ICG के चौथे नेक्स्ट-जेनरेशन ऑफशोर पेट्रोल वेसल की रखी गई कील

नई दिल्ली, 25 जून : भारतीय तटरक्षक बल (ICG) की समुद्री सुरक्षा क्षमताओं को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। भारतीय तटरक्षक बल के लिए निर्मित किए जा रहे छह नेक्स्ट-जेनरेशन ऑफशोर पेट्रोल वेसल (NGOPV) में से चौथे पोत की कील-लेइंग (Keel Laying) समारोह का आयोजन 25 जून को मुंबई में किया गया।

यह अत्याधुनिक पोत Mazagon Dock Shipbuilders Limited द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित किया जा रहा है। समारोह में भारतीय तटरक्षक बल और शिपयार्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया तथा परियोजना की प्रगति की समीक्षा की।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह नेक्स्ट-जेनरेशन ऑफशोर पेट्रोल वेसल आधुनिक तकनीक, उन्नत सेंसर, अत्याधुनिक मशीनरी और बेहतर परिचालन क्षमताओं से लैस होगा। इसका उपयोग समुद्री निगरानी, तटीय सुरक्षा, खोज एवं बचाव अभियान, समुद्री कानून प्रवर्तन तथा विशेष सुरक्षा अभियानों में किया जाएगा।

सरकार ने भारतीय तटरक्षक बल के लिए छह नेक्स्ट-जेनरेशन ऑफशोर पेट्रोल वेसल के निर्माण का अनुबंध 20 दिसंबर 2023 को स्वीकृत किया था। यह परियोजना देश के रक्षा विनिर्माण क्षेत्र को सशक्त बनाने और स्वदेशी जहाज निर्माण उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

रक्षा मंत्रालय का कहना है कि यह परियोजना ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को मजबूती प्रदान करेगी और रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी तकनीक एवं उत्पादन क्षमता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक होगी। साथ ही इससे भारतीय तटरक्षक बल की परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि हिंद महासागर क्षेत्र में बढ़ती समुद्री चुनौतियों और सुरक्षा आवश्यकताओं को देखते हुए ऐसे आधुनिक पोत तटरक्षक बल को अधिक प्रभावी निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता प्रदान करेंगे। इससे देश की समुद्री सीमाओं, तटीय क्षेत्रों और रणनीतिक हितों की सुरक्षा और अधिक मजबूत होगी।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img