Noida women attack case: नोएडा में युवतियों पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कैंची से किया था हमला

Noida women attack case: नोएडा में युवतियों पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कैंची से किया था हमला

नोएडा में राह चलती युवतियों पर कैंची से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अंकित वर्मा के रूप में हुई है, जो खोड़ा कॉलोनी में रहता है और सेक्टर-62 स्थित एक निजी कंपनी में एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत है। पुलिस के अनुसार आरोपी घरेलू विवाद के चलते मानसिक तनाव में था।

घटना 22 मई की है, जब स्कूटी सवार आरोपी ने दो महिलाओं की कमर के नीचे कैंची से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। पीड़ित युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान की गई। बाद में पुलिस ने उसे सेक्टर-55/56 के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई कैंची और स्कूटी बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह किसी बात को लेकर गुस्से में था, जिसके चलते उसने राह चलती युवतियों को निशाना बनाया। पुलिस के मुताबिक आरोपी और पीड़ित महिलाएं एक-दूसरे को नहीं जानते थे।

एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आई है। आरोपी की शादी करीब दो साल पहले हुई थी और पारिवारिक तनाव के कारण वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी गई, लेकिन परिवार का कोई सदस्य थाने नहीं पहुंचा।

पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया है और यह भी जांच की जा रही है कि उसने पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया है या नहीं। अधिकारियों के अनुसार आरोपी पिछले पांच साल से खोड़ा कॉलोनी में रह रहा था और सुनसान इलाकों में महिलाओं को निशाना बनाता था।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img