Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बाइक सवार बदमाश ने महिला से चेन लूट की घटना को दिया अंजाम

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बाइक सवार बदमाश ने महिला से चेन लूट की घटना को दिया अंजाम

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा की गैलेक्सी वेगा सोसाइटी के बाहर महिला की हिम्मत के आगे चेन लूटने का प्रयास कर रहे बाइक सवार बदमाश असफल हो गए। महिला ने बदमाश का हाथ पकड़ लिया, इस बीच चेन टूटकर नीचे गिर गई। तभी आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बदमाश भाग गए। महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। गैलेक्सी वेगा सोसाइटी निवासी गीता पांडे ने बताया, कि सोमवार देर शाम किसी काम से सोसाइटी से बाहर निकली थीं। तभी बाइक सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे और गले से चेन खींच ली। महिला ने बदमाश का हाथ पकड़ लिया। छीना झपटी में चेन टूट कर जमीन पर गिर गई। महिला ने शोर मचाया दिया। उसके बाद आसपास के लोग घटना स्थल की तरफ दौड़े तो बदमाश वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *