Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Truck Crushed Five People: दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में फुटपाथ पर सो रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा, 3 की मौत, 2 घायल

दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में फुटपाथ पर सो रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा, 3 की मौत, 2 घायल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में डिवाइडर पर सो रहे पांच लोगों को ट्रक ने कुचल दिया. इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. दोनों घायलों अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जहां उनकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है.पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल में की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है. ट्रक को जप्त कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई है.पुलिस के मुताबिक सुबह तकरीबन 5 बजे शास्त्री पार्क के इलाके के तरबूज मार्केट के पासएक्सीडेंट की सूचना मिली. सूचना मिलते ही शास्त्री पार्क थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.

पूछताछ में पता चला कि सीलमपुर से लोहे के ब्रिज की तरफ जा रहे ट्रक ने डिवाइडर पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया. सभी को जब प्रवेश अस्पताल ले जाया गया. जहां तीन लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.पुलिस के मुताबिक घटनास्थल के पास से हीट्रक बरामद हो गया है. जिसे जप्त कर लिया गया है.हादसे के बाद से ही ट्रक चालक फरार है.जिसकी तलाश की जा रही है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि झुग्गी में रहने वाले कुछ लोग गर्मी की वजह से ड्राइवर पर सो जाते हैं.बीती रात भी कई लोग डिवाइडर पर सो रहे थे. सुबह तक़रीबन 4:30 बजे डिवाइडर पर सो रहे हैं पांच लोगों को ट्रक ने कुचल दिया. उन लोगों ने भाग रहे हैं ट्रक चालक का पीछा किया, तो ट्रक चालक ने उन्हें भी कुचलना की कोशिश की और एक पार्किंग में ट्रक खड़ी कर भागने लगा, उन्होंने पीछा किया तो ट्रक चालक ने उन पर पथराव किया और फरार हो गया.
बहरहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *