उत्तर प्रदेश, नोएडा: बारिश में सोसायटी का प्लास्टर गिरने से मचा हड़कंप

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला स्टेट सोसायटी में समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब सोसायटी में प्लास्टर गिरने का मामला सामने आया है। पहली बारिश में ही सोसायटी की घटिया क्वालिटी की पोल खुल गई है। कुछ दिन पहले सोसायटी में 84 पॉइंट पर पानी रिसाव का मामला सामने आया था। अब इस समस्या ने लोगों के माथे पर बल कर दिया है।

सोसायटी के टावर 15 के बाहरी हिस्से से प्लास्टर बाहर गिरा है, जबकि टावर 7 की बालकनी से प्लास्टर नीचे गिरने का मामला सामने आया है। इससे संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग सोसायटी के निर्माण में इस्तेमाल की गई घटिया सामग्री का आरोप लगा रहे हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में होने वाली आए दिन की घटनाओं से लोगों की जान आफत में है। लोगों ने महंगी रकम देकर अपना आशियाना तो खरीदा, लेकिन उसमें रहने के दौरान उनको अपनी जान का खतरा सता रहा है।

पानी रिसाव की समस्या भी नहीं हुई खत्म

निराला स्टेट सोसायटी में पानी रिसाव की समस्या अभी तक खत्म नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि दिन प्रतिदिन सोसायटी में समस्याएं बढ़ रही हैं। अभी तक पानी की ही समस्या थी। अब प्लास्टर गिरने की भी समस्या शुरू हो गई है। पानी रिसाव की समस्या के संबंध में लोग कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है।

सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो

सोसायटी में लगातार बढ़ रही समस्याओं के संबंध में लोग सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर रहे हैं। प्लास्टर गिरने का वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म फेसबुक, एक्स और व्हाट्सएप पर वायरल किया गया है। लोग घटिया क्वालिटी का आरोप लगाकर इसमें सुधार की मांग कर रहे हैं।

नीना गुप्ता और रघुबीर यादव 1982 के बाद से धूम मचा रहे हैं, पंचायत से मंजू देवी और प्रधान जी की पुरानी तस्वीर वायरल हुई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img