Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब पुलिस ने सीमा पार के तस्करी मोडयूल का किया पर्दाफाश; 2 गलाक पिस्तौल सहित एक व्यक्ति काबू

पंजाब पुलिस
स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब पुलिस ने सीमा पार के तस्करी मोडयूल का किया पर्दाफाश; 2 गलाक पिस्तौल सहित एक व्यक्ति काबू

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब पुलिस ने सीमा पार के तस्करी मोडयूल का किया पर्दाफाश; 2 गलाक पिस्तौल सहित एक व्यक्ति काबू

– पाकिस्तानी तस्कर राणा दयाल के साथ सीधे संपर्क में था गिरफ़्तार किया आरोपी: डीजीपी गौरव यादव

– स्थानिक खरीददारों को बेचने के लिए थे तस्करी किए हथियार: ए. आई. जी. एस. एस. ओ. सी. सुखमिन्दर मान

रिपोर्ट :कोमल रमोला
चंडीगढ़, 5 अगस्त:

मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा आगामी स्वतंत्रता दिवस- 2024 के शांतमयी जश्न को यकीनी बनाने के मद्देनज़र चलाई जा रहे विशेष अभियान दौरान, पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान स्थित तस्कर राणा दयाल के साथ सम्बन्धित एक कार्यकर्ता को गिरफ़्तार कर सीमा पार तस्करी करने वाले माड्यूल का पर्दाफाश किया है।

यह जानकारी देते पंजाब के डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस ( डीजीपी) गौरव यादव ने सोमवार को यहाँ बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान राजवंत सिंह उर्फ राजू निवासी गाँव अटलगढ़ अमृतसर के तौर पर हुई है। पुलिस टीमों ने उसके कब्जे से दो मैगजीन सहित दो आधुनिक 9 एमएम ग्लॉिक पिस्टल बरामद की हैं। इसके अलावा, उसका मोटरसाइकिल सीटी-100 (पीबी02 एएल 7481), जिससे वह खेप की डिलीवरी करने जा रहा था, भी जब्त किया गया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि राज्य विशेष ऑपरेशन सैल (एसएसओसी), अमृतसर को भरोसेमंद सूत्रों से सूचना मिली थी कि राजवंत सिंह राजू ने हाल ही में तस्करी के हथियारों और नशीले पदार्थों की एक खेप प्राप्त की है और वह अटारी-अमृतसर रोड के खुरमनियां मोड़ के पास एक पार्टी को इस खेप की डिलीवरी देने जा रहा है। प्राप्त सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, एसएसओसी अमृतसर की पुलिस टीम ने योजनाबद्ध ढंग से निर्धारित क्षेत्र की घेराबंदी की और आरोपी राजवंत राजू को हथियारों की खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया।

डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तानी तस्कर राणा दयाल के सीधे संपर्क में था, जो ड्रोन और अन्य माध्यमों से भारत के क्षेत्र में हथियारों और नशीले पदार्थों की बड़ी खेप पहुंचाता है।

उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि उसकी पिछली तस्करी गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

इस संबंध में और जानकारी सांझा करते हुए एआईजी एसएसओसी अमृतसर, सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला है कि राजवंत सिंह काफी समय से पाकिस्तानी तस्कर राणा दयाल द्वारा भेजी गई नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की खेप प्राप्त कर रहा था। उन्होंने आगे बताया कि तस्करी के हथियार स्थानीय खरीदारों को बेचने के लिए मंगवाए गए थे।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 46 दिनांक 04.08.2024 को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21, 25 और 29,असला अधिनियम की धारा 25, भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 61 (2) के तहत थाना एसएसओसी अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।
————

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *