Noida Crime: नोएडा में चोरों का आतंक, दिनदहाड़े चोर ने देसी ठेके की दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए की चोरी की

नोएडा में चोरों का आतंक, दिनदहाड़े चोर ने देसी ठेके की दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए की चोरी की

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में चोर ताबड़तोड़ चोरियों की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि उन्हें पुलिस का भी कोई खौफ नहीं है। इस बार चोर एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में देशी शराब की दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गया। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें चोर आराम में चोरी करता हुआ दिख रहा है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले का पर्दाफाश करने के लिए टीम गठित कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज से दो संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img