टेस्ट ड्राइव के बहाने ले उड़े कार, तीन छात्र गिरफ्तार

अमर सैनी
नोएडा। ग्रेटर नोएडा में टेस्ट ड्राइव के बहाने कार लेकर फरार होने वाले तीन छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 15 दिन पहले मौज-मस्ती के लिए कार लूटी थी। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने गाड़ी का ट्रायल करने के बहाने उसे लेकर फरार होने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरसात गांव के श्रेय नागर, फजायलपुर गांव कासना के दीपांशु भाटी, इमलियाका गांव के इकोटेक के अनिकेत नागर रूप में हुई है। आरोपियों के पास से हुंडई वेन्यू कार बरामद हुई है। पुलिस जांच में पता चला है कि तीनों छात्र हैं। तीनों ग्रेटर नोएडा की नामी यूनिवर्सिटी में पढ़ते हैं। आरोपियों ने मौज-मस्ती के लिए एक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस का कहना है कि बीते 26 सितंबर को टेडी बिल्डिंग स्थित कार बाजार में हंडिया कार का ट्रॉयल के बहाने कार को लेकर भाग गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही थी। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। सर्विलांस तकनीक की मदद से लुटेरों के बारे में अहम जानकारी मिली। जिसके बाद आरोपियों को नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने घूमने-फिरने के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img