उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

Uttar Pradesh : हापुड़ में विश्व ब्राह्मण दिवस पर ब्राह्मण सेवादल ने किया ठंडाई वितरण, आचार्य चाणक्य जयंती पर दिए सेवा के संदेश

Hapur : हापुड़ में विश्व ब्राह्मण दिवस एवं आचार्य चाणक्य जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवादल द्वारा नेहरू चौक पर भव्य छबील एवं ठंडाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने राहगीरों और आमजन को ठंडाई शरबत वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया तथा हजारों लोगों ने शीतल पेय का सेवन किया।

राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवादल के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे ऐतिहासिक और प्रेरणादायी अवसरों पर कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और लोगों को महान विभूतियों के विचारों से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं और लोगों को सत्य, कर्तव्यनिष्ठा तथा विनम्रता का मार्ग दिखाती हैं। वक्ताओं ने कहा कि घमंड, अन्याय और जनता के उत्पीड़न का परिणाम सदैव पतन के रूप में सामने आता है। आचार्य चाणक्य का जीवन हमें समाज और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजन लोगों में आत्मविश्वास, सामाजिक जिम्मेदारी और कर्तव्यबोध को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने समाज में एकता, सेवा और जागरूकता का संदेश देते हुए भविष्य में भी जनहित के कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता और जन जागरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस मौके पर ज्ञानचंद शर्मा, नानकचंद शर्मा, महेंद्र शर्मा तेल वाले, अनुराग वत्स, मदन शर्मा, डॉ. तरुण शर्मा, प्रवीण शर्मा, निशांत शर्मा, विक्की शर्मा, भरत लाल शर्मा, राहुल शर्मा, विकास शर्मा, नितिन मानकपुरिया, अमरनाथ शर्मा, सुशील शास्त्री, आई.सी. शर्मा, पुनीत शर्मा एलआईसी वाले, संजय शर्मा बैंक वाले, सोनू शर्मा, प्रशांत शर्मा, दीपक शर्मा आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button