Noida Crime: साइबर ठगी का बड़ा मामला, दो बैंकों से उड़ाए 1.94 लाख रुपये

Noida Crime: साइबर ठगी का बड़ा मामला, दो बैंकों से उड़ाए 1.94 लाख रुपये

नोएडा। साइबर अपराधियों ने एक बार फिर ठगी का नया तरीका अपनाते हुए गौर सिटी-2 स्थित रक्षा अडेला सोसायटी में रहने वाले व्यक्ति से 1.94 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित आदित्य महेश्वरी ने बताया कि उन्होंने 19 नवंबर को क्रेडिट कार्ड जारी होने में देरी की शिकायत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दर्ज की थी। इसी शिकायत का फायदा उठाकर साइबर ठगों ने 29 नवंबर को आदित्य को कॉल किया और स्वयं को एचएसबीसी बैंक का कर्मचारी बताया।

कॉलर ने कहा कि उनकी शिकायत का समाधान किया जाएगा लेकिन इसके लिए उन्हें फिर से क्रेडिट कार्ड आवेदन भरना होगा। इसके बाद उनके ईमेल पर एक लिंक भेजा गया। जैसे ही पीड़ित ने लिंक पर क्लिक किया, उनका मोबाइल फोन हैक हो गया और उसके बाद उनके एचएसबीसी क्रेडिट कार्ड से 97,528 रुपये और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक खाते से 96,329 रुपये तुरंत निकाल लिए गए। कॉल कट होते ही आदित्य के फोन पर लगातार ट्रांजेक्शन संदेश आने लगे, तब उन्हें ठगी की जानकारी हुई।

पीड़ित ने मामले की शिकायत बिसरख कोतवाली में दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह ने कहा कि साइबर सेल और पुलिस की संयुक्त टीम मामले की जांच कर रही है और ठगों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर बैंकिंग मुद्दों के लिए शिकायत करते समय किसी भी अनजान लिंक या कॉलर पर भरोसा न करें।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img