Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

खेल के मैदान से बड़ी कोई कक्षा नहीं, खेल से बड़ा कोई शिक्षक नहीं : डॉ. मांडविया

डॉ. मांडविया
खेल के मैदान से बड़ी कोई कक्षा नहीं, खेल से बड़ा कोई शिक्षक नहीं : डॉ. मांडविया

खेल के मैदान से बड़ी कोई कक्षा नहीं, खेल से बड़ा कोई शिक्षक नहीं : डॉ. मांडविया

-30 करोड़ लोगों ने फिटनेस गतिविधियों में शामिल होने का लिया संकल्प

– खेलों के ‘जन आंदोलन’ को लेकर देश के हर जिले में नागरिक और जनप्रतिनिधि हुए एकजुट

नई दिल्ली, 29 अगस्त : ‘हर गली, हर मैदान, खेले सारा हिंदुस्तान’ और जो खेलेगा, वो खिलेगा जैसे नारों के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह की शुरुआत शुक्रवार से देशभर में हो गई। इस अवसर पर केंद्रीय खेल एवं श्रम मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दौड़ और रस्साकशी जैसे खेलों में भाग लिया।

यहां उपस्थित लोगों को प्रेरित करते हुए डॉ. मांडविया ने कहा, खेल के मैदान से बड़ी कोई कक्षा नहीं, खेल से बड़ा कोई शिक्षक नहीं। तीन दिवसीय खेल समारोह के पहले दिन खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण, भारतीय ओलंपिक संघ, भारतीय पैरालंपिक समिति, राष्ट्रीय खेल महासंघों के साथ एथलीटों, कोचों और अधिकारियों सहित 2,000 से अधिक प्रतिभागियों ने सुबह की इंटरैक्टिव खेल गतिविधियों में भाग लिया। इस दौरान राष्ट्रव्यापी प्रतिज्ञा समारोह आयोजित किया गया जिसमें लाखों नागरिकों ने फिटनेस और कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

अखिल भारतीय खेल दिवस समारोह में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए, जिनमें लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में योगी आदित्यनाथ, बेंगलुरु (कर्नाटक) में सिद्धारमैया, भुवनेश्वर (ओडिशा) में मोहन चरण माझी, ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) में पेमा खांडू और देहरादून (उत्तराखंड) में पुष्कर सिंह धामी अपने राज्यों का नेतृत्व कर रहे थे। आंध्र प्रदेश (विशाखापत्तनम), छत्तीसगढ़ (रायपुर) और महाराष्ट्र (पुणे) में उप मुख्यमंत्रियों ने कार्यक्रमों का नेतृत्व किया।

अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में, खेल मंत्रियों और वरिष्ठ राजनीतिक प्रतिनिधियों ने आंदोलन को गति दी। डिब्रूगढ़ में सर्बानंद सोनोवाल, हमीरपुर में अनुराग सिंह ठाकुर, अलवर में भूपेन्द्र यादव और मेरठ में अरुण गोविल सहित प्रमुख संसद सदस्य नागरिकों को प्रेरित करने के लिए अपने- अपने निर्वाचन क्षेत्रों में शामिल हुए। इस अवसर पर डॉ. मांडविया ने जेएलएन स्टेडियम में भारत के पहले मोंडो एथलेटिक्स ट्रैक का उद्घाटन किया। जिसे साई के इंजीनियरिंग विंग द्वारा रिकॉर्ड चार महीनों में तैयार किया है। ट्रैक का अनावरण पीसीआई अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया, ओलंपियन अंजू बॉबी जॉर्ज, खेल सचिव श्री हरि रंजन राव, विश्व पैरा एथलेटिक्स प्रमुख पॉल फिट्जगेराल्ड, पैरा-एथलीट सुमित अंतिल आदि की उपस्थिति में किया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें