नोएडा में मौसम में अचानक आए परिवर्तन से लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ा विपरीत प्रभाव, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

नोएडा में मौसम में अचानक आए परिवर्तन से लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ा विपरीत प्रभाव, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में बारिश के बाद मौसम में अचानक आए परिवर्तन से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। नोएडा के जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। पहले रोजना जहां 2000 मरीज आते थे वहीं अब ओपीडी में तीन हज़ार मरीज आ रहे हैं। सीएमएस रेनु अग्रवाल की मानें तो ऐसे समय में खान-पान को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी जरूरी है। इस समय त्वचा, वायरल, बैक्टेरियल इंफेक्शन सहित संक्रामक रोगों के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि गर्मी अब कम हो गई है। लेकिन बारिश न होने से उमस बनी हुई है। इससे गर्मी का असर कम नहीं हो रहा है। यही वजह है कि गर्मी से मांसपेशियों में खिंचाव, डायरिया, बुखार जैसे मामले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा आंखों में जलन, लालिमा जैसी समस्याएं भी मरीजों में मिल रही हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img