Indian Army innovation: भारतीय सेना खरीदेगी फायर फाइटिंग रोबोट, अग्निशमन में सुरक्षा बढ़ेगी

 Indian Army innovation: भारतीय सेना खरीदेगी फायर फाइटिंग रोबोट, अग्निशमन में सुरक्षा बढ़ेगी

नई दिल्ली। आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत @2047 के विजन को आगे बढ़ाते हुए भारतीय सेना ने इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सीलेंस (IDEX) के तहत फायर फाइटिंग रोबोट खरीदने का निर्णय लिया है। इसके लिए भारतीय सेना के कैपेबिलिटी डेवलपमेंट डायरेक्टोरेट ने स्वदेशी कंपनी एम्प्रेसा प्राइवेट लिमिटेड के साथ अनुबंध किया है।

यह फायर फाइटिंग रोबोट मूल रूप से भारतीय नौसेना के लिए विकसित किया गया था, लेकिन अब पहली बार भारतीय सेना द्वारा इसे सिंगल स्टेज कॉम्पोजिट ट्रायल के आधार पर खरीदा जा रहा है। यह रोबोट कॉम्पैक्ट और मानव रहित ग्राउंड व्हीकल है, जो खतरनाक अग्निशमन परिस्थितियों में सुरक्षित दूरी से ऑपरेशन करने में सक्षम है। इससे सेना के फायरफाइटर्स की सुरक्षा बढ़ेगी और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता में सुधार होगा।

इस पहल से न केवल रक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र में स्वदेशी स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी, बल्कि भारतीय सेना की आधुनिककरण योजना और अग्निशमन अभियानों में दक्षता भी बढ़ेगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img