Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

सेक्टर-55 और 11 में चला बुल्डोजर

नोएडा अथॉरिटी ने सोमवार को दो सेक्टरों में कार्रवाई की
नोएडा अथॉरिटी ने सोमवार को दो सेक्टरों में कार्रवाई की

नोएडा।नोएडा अथॉरिटी ने सोमवार को दो सेक्टरों में कार्रवाई की। अभियान के दौरान सेक्टर-11 और 55 में कई जगह से अतिक्रमण हटाया गया। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों की तरफ से मिली शिकायत के बाद नोएडा अथॉरिटी के वर्क सर्किल-एक की तरफ से यह कार्रवाई की गई।
सेक्टर 55 के खसरा संख्या 217 पर लंबे समय से अतिक्रमण हो रखा था। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सतनारायण गाेयल की तरफ से इस संबंध में अथॉरिटी में की गई शिकायत में बताया गया कि इस खसरा नंबर पर लंबे समय से खाली पड़ी हुई अथॉरिटी की जमीन पर झुग्गियां बसी हुई थीं। सोमवार को नोएडा अथॉरिटी के डीजीएम विजय कुमार रावल के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान पहले झुग्गियों को खाली कराया गया। इसके बाद जेसीबी की मदद से झुग्गियों को हटाकर जमीन को खाली कराया गया।
सेक्टर-11 में मार्केट से हटाया अतिक्रमण
सेक्टर-11 RWA अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने नोएडा प्राधिकरण में शिकायत कर बताया था कि सेक्टर में बनी हुई मार्केट और शौचालयों के आसपास भारी अतिक्रमण किया गया है। इसका संज्ञान लेते हुए वर्क सर्किल एक के वरिष्ठ प्रबंधक डोरी लाल वर्मा और प्रबंधक बजाय यादव के नेतृतव में सेक्टर 11 में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इसके साथ ही सेक्टर के L-ब्लॉक मार्केट के शौचालय और H-ब्लॉक मार्केट के शौचालय के पास से भी अतिक्रमण हटाया गया।

आरडब्ल्यूए ने जताया आभार
दोनों सेक्टर के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सतनारयण गाेयल और अनुज गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्राधिकरण द्वारा की गई कार्रवाई पर आभार जताया। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने कहा कि आरडब्ल्यूए शिकायत कर सकती है, कार्रवाई करने का अधिकार प्राधिकरण का है। जिस तरह से दोनों सेक्टरों में अतिक्रमण के संबंध में त्वरित कार्रवाई की गई है, इस सहयोग के लिए प्राधिकरण अधिकारियों का आभार है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *