राज्यउत्तर प्रदेश
Noida Gangster Arrest: नोएडा में गैंगस्टर एक्ट के तहत इनामी बदमाश गिरफ्तार

Noida Gangster Arrest: नोएडा में गैंगस्टर एक्ट के तहत इनामी बदमाश गिरफ्तार
नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित इनामी बदमाश को खेड़ी कट से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इस अपराधी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी ने जानकारी देते हुए कहा कि पकड़े गए आरोपी की पहचान अभिषेक गौतम उर्फ रवि निवासी गौतमपुरी, दादरी के रूप में हुई है।
अभिषेक गौतम संगठित गिरोह बनाकर घरों में चोरी करता था और लंबे समय से पुलिस की नज़र में था। सूरजपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वह वांछित चल रहा था। पुलिस ने अब इस गिरफ्तारी के बाद मामले की आगे की जांच तेज कर दी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे



