Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Agra: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दो दिवसीय चिंतन शिविर का हुआ समापन

Agra
Agra: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दो दिवसीय चिंतन शिविर का हुआ समापन

Agra: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दो दिवसीय चिंतन शिविर का हुआ समापन

रिपोर्ट: आकाश जैन, राजेश तौमर

आज केन्द्रीय मंत्री, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के केंद्रीय डॉक्टर वीरेंद्र कुमार ने भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जेपी पैलेस होटल आगरा में चल रहे दो दिवसीय चिंतन शिविर के समापन के उपरान्त पत्रकार वार्ता आयोजित कर जानकारी देते हुए बताया कि चिंतन शिविर में 29 राज्यों के विभागीय अधिकारी तथा विभिन्न राज्यों से 10 मंत्री उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि चिंतन शिविर में राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की राज्यों की सहभागिता से विस्तृत समीक्षा की गई। चिंतन शिविर में मंत्रियों व विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने सुझाव व जानकारी साझा की गई। चिंतन शिविर में प्रश्नोत्तर सत्र में सभी राज्यों के अधिकारियों व मंत्रियों को एक दूसरे की योजनाओं को जानने व समझने का अवसर मिला है।

चिंतन शिविर में अनुसूचित जाति/अनु0जनजाति के लिए संचालित विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियों, दिव्यांगजनों की छात्रवृत्तियों, उनके सशक्तिकरण रोजगार आदि पर भी विचार-विमर्श किया गया।केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि शिविर में वरिष्ठ नागरिक, ट्रांसजेंण्डर, भिक्षावृत्ति में लगे लोगों के लिए सामाजिक, शैक्षिक, उन्नयन के लिए चलाई गई योजनाओं की समीक्षा कर विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गई है।। केंद्रीय मंत्री ने चिंतन शिविर की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी राज्यों ने लाभ वंचित समूह व समाज में हांसिये पर रहने वाले लोगों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों तथा उनके व्यवहारिक पहलूओं पर एक दूसरे से अनुभव व जानकारी साझा किया।

मंत्री ने कहा कि अब यह मंत्री व अधिकारीगण यहां से प्राप्त ज्ञान व अनुभव का क्रियान्वयन अपने-अपने राज्यों में और अच्छे प्रभावी ढंग से कर सकेंगे तथा लाभवंचित समूह को योजना का प्रभावी लाभ दिलाया जा सकेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *