हरियाणा, चंडीगढ़: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने दिलवाई शपथ

हरियाणा, चंडीगढ़, 21 जुलाई-– हरियाणा के नव नियुक्त राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष ने सोमवार को राज्य के 19वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। हरियाणा राजभवन में आयोजित समारोह में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री शील नागू ने प्रो. अशीम कुमार घोष को पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई।

राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष, एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद और अनुभवी राजनेता हैं, जो लगभग चार दशकों तक कोलकाता के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष रहे। उन्होंने अकादमिक शोध और राजनीतिक विमर्श में सक्रिय योगदान सहित यूजीसी और आईसीएसएसआर परियोजनाओं पर भी काम किया है और उनके कई लेख प्रमुख प्रकाशनों में प्रकाशित हुए हैं।

 

शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनके अलावा, राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी सहित राज्यपाल के परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।

 

समारोह में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण, कैबिनेट मंत्री श्री कृष्‍ण लाल पंवार, श्री महीपाल ढांडा, डॉ. अरविंद शर्मा, श्री श्याम सिंह राणा, श्री रणबीर गंगवा, श्री कृष्‍ण कुमार बेदी, श्रीमती श्रुति चौधरी, राज्य मंत्री श्री राजेश नागर और श्री गौरव गौतम, मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, राज्यपाल के सचिव श्री अतुल द्विवेदी, विधायकगण, विश्वविद्यालयों के कुलपति और वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष ने शपथ ग्रहण समारोह में आए महानुभावों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनकी बधाई स्वीकार की। इस दौरान हरियाणा आर्म्ड पुलिस की स्पेशल टुकड़ी ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img