Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Faridabad Drug Search Operation: राजीव कॉलोनी में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, सुबह 5 बजे चला सर्च अभियान

Faridabad Drug Search Operation: राजीव कॉलोनी में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, सुबह 5 बजे चला सर्च अभियान

हरियाणा के Faridabad में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। बल्लभगढ़ क्षेत्र में सेक्टर-56 के पास स्थित राजीव कॉलोनी में बुधवार सुबह भारी पुलिस बल ने अचानक छापेमारी कर इलाके की घेराबंदी कर दी। सुबह करीब 5 बजे शुरू हुए इस विशेष अभियान में क्राइम ब्रांच, स्थानीय पुलिस, ब्लैक कमांडो, डॉग स्क्वायड और महिला पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही।

पुलिस ने पूरे इलाके को चारों तरफ से घेरकर संदिग्ध घरों और व्यक्तियों की गहन जांच की। राजीव कॉलोनी में पिछले काफी समय से नशा बेचने और तस्करी की गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस को इलाके में संदिग्ध गतिविधियों और बाहरी लोगों की आवाजाही की जानकारी दी थी। इन्हीं इनपुट्स के आधार पर यह बड़ा अभियान चलाया गया।

करीब दो घंटे तक चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमें कॉलोनी के कई हिस्सों में पहुंचीं और घर-घर जाकर तलाशी ली। महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में महिलाओं से पूछताछ की गई, जबकि डॉग स्क्वायड की मदद से कई संदिग्ध स्थानों की जांच की गई। अभियान के दौरान इलाके में भारी पुलिस मौजूदगी के कारण लोगों में हलचल बनी रही।

CIA बदरपुर बॉर्डर के इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने कहा कि जिन घरों और लोगों पर संदेह था, उनसे पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई गई हैं। पुलिस अब इन जानकारियों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

हालांकि सर्च ऑपरेशन के दौरान किसी भी प्रकार का नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ, लेकिन पुलिस का कहना है कि कई अहम सुराग और सूचनाएं हाथ लगी हैं। अधिकारियों के अनुसार, आने वाले समय में भी ऐसे विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि इलाके में नशे के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति नशा बेचते या तस्करी करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर आरोपियों की संपत्ति के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि लगातार ऐसे अभियान चलने से इलाके में अपराध और नशा तस्करी पर नियंत्रण लगाया जा सकेगा। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, ‘यमुना के डूब क्षेत्र को साफ करने से भगवान शिव खुश होंगे’, डीडीए द्वारा तोड़फोड़ के खिलाफ याचिका खारिज की

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें