Noida Taxi Driver Death: नोएडा में टैक्सी के अंदर चालक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

Noida Taxi Driver Death: नोएडा में टैक्सी के अंदर चालक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा। सेक्टर-37 क्षेत्र में बुधवार रात एक टैक्सी चालक का शव उसकी गाड़ी के अंदर मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान उपेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो सेक्टर-37 की हरिजन बस्ती में रहते थे। वह मूल रूप से झारखंड के गिरिडीह जिले के पचमना गांव के निवासी थे और नोएडा में टैक्सी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पुलिस के अनुसार उपेंद्र कुमार बुधवार रात टैक्सी चलाकर लौटे थे। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-37 स्थित पोस्ट ऑफिस के पास अपनी टैक्सी खड़ी की। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उन्होंने वाहन के अंदर बैठकर शराब का सेवन किया और वहीं सो गए। गुरुवार सुबह जब उपेंद्र घर नहीं पहुंचे तो परिजन उनकी तलाश में निकले। खोजबीन के दौरान उनकी टैक्सी पोस्ट ऑफिस के पास खड़ी मिली। परिजनों ने देखा कि टैक्सी अंदर से लॉक थी और उपेंद्र वाहन के भीतर अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। गाड़ी के पास एक ग्लास और शराब की बोतल भी मिली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। वाहन अंदर से बंद होने के कारण पुलिस ने टैक्सी का शीशा तोड़कर दरवाजा खोला और उपेंद्र को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और वाहन की जांच की। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल किसी प्रकार की आपराधिक घटना के संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img