हरियाणा, पंचकूला: महामहिम राज्यपाल ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा अर्चना

हरियाणा, पंचकूला 21 जुलाई।
हरियाणा के नवनियुक्त महामहिम राज्यपाल प्रोफेसर अशीम कुमार घोष ने आज शपथ ग्रहण करने के पश्चात पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर में परिवार के साथ माथा टेक पूजा अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि की कामना की।

महामहिम राज्यपाल प्रोफेसर अशीम कुमार घोष अपनी पत्नी श्रीमती मित्रा घोष एवं परिवार के सदस्यों के साथ महामाई का आशीर्वाद लिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बेहतरीन काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री माता मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर उन्हें असीम आनंद की अनुभूति हो रही है उन्होंने कहा कि यहां पर काफी संख्या में लोग पूजा अर्चना करने आते हैं और महामाई का आशीर्वाद लेते हैं।

उन्होंने प्रदेश की समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश में उनके लायक काम होगा विधि अनुसार वह उसे पूरा करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने माता मनसा देवी के चरणों में अपनी तरफ से एक लाख रूपये की राशि अर्पित की।

इस अवसर पर उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने महामहिम राज्यपाल को स्मृति चिन्ह सम्मान स्वरूप भेंट किया।

इस अवसर पर एडीसी एवं श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की सीईओ श्रीमती निशा यादव, डीसीपी सृष्टि गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल सहित जिला प्रशासन के विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img