Delhi Crime: भजनपुरा में युवक पर चाकू से हमला, हत्या के प्रयास का केस दर्ज, आरोपी की पहचान, गिरफ्तारी के प्रयास तेज

Delhi Crime: भजनपुरा में युवक पर चाकू से हमला, हत्या के प्रयास का केस दर्ज, आरोपी की पहचान, गिरफ्तारी के प्रयास तेज

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक बार फिर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इलाके के यमुना विहार स्थित आदित्य कॉम्पलेक्स के पास बदमाशों ने 19 वर्षीय युवक कृष्णा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में युवक को तत्काल जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी बयान के अनुसार, चाकूबाजी की सूचना मिलते ही भजनपुरा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घायल युवक की पहचान कृष्णा के रूप में हुई है, जो उसी इलाके का रहने वाला है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावर और पीड़ित दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे और दोनों एक ही धर्म से संबंध रखते हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद हमलावर की पहचान कर ली गई है। फिलहाल आरोपी फरार है लेकिन उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस हमले की वजह कोई पुरानी रंजिश थी या फिर मामला आपसी कहासुनी से बढ़कर हिंसा में बदल गया। स्थानीय लोगों से पूछताछ के साथ ही तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके।

यमुना विहार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने स्थानीय लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद लगातार हो रही इस तरह की घटनाएं राजधानी में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। फिलहाल घायल कृष्णा की हालत स्थिर बताई जा रही है और पुलिस जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img