Property Dispute: पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी डील पर विवाद, बिल्डर पर धोखाधड़ी के आरोप

Property Dispute: पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी डील पर विवाद, बिल्डर पर धोखाधड़ी के आरोप
रिपोर्ट: रवि डालमिया
पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। शकरपुर के निवासी कपिल ने आरोप लगाया कि उन्होंने 200 गज का प्लॉट बिल्डर दीपक बंसल से खरीदा था। बिल्डर ने मकान बनाने का वादा किया था और सौदा लगभग 10 करोड़ रुपये में तय हुआ था। इस दौरान कपिल ने बिल्डर को 7 करोड़ रुपये एडवांस के रूप में दे दिए थे।
कपिल का आरोप है कि दीपक बंसल अब पूरे मकान की रजिस्ट्री करने से बच रहे हैं। उन्होंने दो फ्लोर की रजिस्ट्री कर दी है, लेकिन बाकी फ्लोर की रजिस्ट्री के लिए तैयार नहीं हैं। इसके अलावा, कपिल का कहना है कि बिल्डर ने बिल्डिंग पर करीब 2 करोड़ रुपये का बैंक लोन भी ले रखा है। कपिल ने बताया कि दीपक बंसल पर पहले भी ऐसे कई मामलों में शिकायतें दर्ज हैं और उनका काम ही ग्राहकों को धोखा देने का रहा है।
कपिल ने यह भी आरोप लगाया कि बिल्डर अतिरिक्त रकम की मांग कर रहा है और मना करने पर धमकियां दी जा रही हैं। 12 फरवरी को दीपक बंसल ने कुछ माफियों के साथ लगभग 70 लोगों को यहां बुलाकर हंगामा कराया। कपिल ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को समझाया कि आपके पास कोर्ट का कोई आदेश नहीं है और आप इस मकान पर कब्जा नहीं कर सकते। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि इन लोगों के पास हथियार भी थे और अगर पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो हंगामा और गंभीर हो सकता था।
इसके बाद कपिल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनकी और परिवार की जान को खतरा है और उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। यह मामला शकरपुर इलाके में प्रॉपर्टी धोखाधड़ी और कानून व्यवस्था की गंभीर चुनौती के रूप में सामने आया है।
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ




