उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा: हरित उपवन को और अधिक हरा-भरा बनाने की पहल

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा को पहले से अधिक हरा भरा शहर बनाने के लिए प्राधिकरण की तरफ से अभियान जारी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर सोमवार को प्राधिकरण, एचसीएल फाउंडेशन और गिव मी ट्री संस्था के सहयोग से सेक्टर 16 बी स्थित हरित उपवन में पौधरोपण किया गया। प्राधिकरण की ओएसडी और ग्रेनो वेस्ट की प्रभारी गुंजा सिंह, डीजीएम संजय कुमार जैन, वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह, सहायक निदेशक उद्यान बुद्ध विलास, मैनेजर प्रशांत समाधिया, एचसीएल टेक की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट निधि पुंडीर सहित एचसीएल और गिव मी ट्री के प्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया। करीब 17 एकड़ में स्थित इस ग्रीन बेल्ट में सोमवार को पीपल, शीशम, सहजन, हरण, महुआ, आंवला और जामुन के 1000 पौधे रोपित किए गए। कुल 90 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है।

कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत आयोजित इस पौधारोपण अभियान में प्राधिकरण, एचसीएल फाउंडेशन और गिव मी ट्री के करीब 1000 कर्मचारी शोध छात्र और एचसीएल टेक्नोलॉजी के कर्मचारियों ने इस अभियान के सहभागी बनें।

 

 

 

 

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img