Faridabad: वर्षों पुरानी सड़क का उद्घाटन, विधायक सतीश फागना ने जनता को दी सौगात

Faridabad: वर्षों पुरानी सड़क का उद्घाटन, विधायक सतीश फागना ने जनता को दी सौगात

रिपोर्ट: संदीप चौहान

Faridabad: फरीदाबाद के NIT-86 क्षेत्र के विधायक सतीश फागना ने आज जवाहर कॉलोनी पाली रोड और हरियाणा स्कूल रोड का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान स्थानीय जनता में भारी उत्साह देखा गया। यह सड़क कई वर्षों से जर्जर हालत में थी, लेकिन किसी भी सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया था। जनता का कहना है कि सड़क की खस्ता हालत के कारण रोजाना दुर्घटनाएं होती थीं और बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भरने से स्थिति और भी खराब हो जाती थी। स्थानीय निवासी दुर्गेश तिवारी ने बताया कि इस सड़क के खराब होने से न केवल आवागमन बाधित था, बल्कि व्यापार और अन्य गतिविधियां भी प्रभावित हो रही थीं।

सड़क के उद्घाटन के बाद जनता ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विधायक सतीश फागना का धन्यवाद किया। लोगों ने जमकर नारेबाजी की और बीजेपी सरकार की सराहना की। जनता को विश्वास है कि आने वाले समय में भी बीजेपी सरकार इसी तरह विकास कार्यों को प्राथमिकता देगी और जनता की समस्याओं का समाधान करेगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img