उत्तर प्रदेश : मथुरा-दिल्ली से वृन्दावन तक ‘सनातन एकता पदयात्रा’: कल से शुरू होकर 2 लाख भक्तों के लिए होगी भोजन व्यवस्था

Mathura News : मथुरा में सनातन धर्म की एकता और जागरूकता का संदेश लेकर ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ की शुरुआत कल, 7 नवंबर को दिल्ली से होने जा रही है। इस ऐतिहासिक 10 दिवसीय पदयात्रा का नेतृत्व बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री महाराज करेंगे, जिसका समापन 16 नवंबर को वृन्दावन में होगा।

विशाल संत सम्मेलन की तैयारी
पदयात्रा का समापन

वृन्दावन-छटीकरा मार्ग स्थित वैष्णो देवी मंदिर परिसर में एक भव्य संत सम्मेलन के रूप में होगा। बागेश्वर धाम के प्रतिनिधि रोहित रिछारिया महाराज ने बताया कि समापन स्थल पर भव्य मंच का निर्माण किया जा रहा है, जहाँ धीरेंद्र शास्त्री महाराज लगभग 5 घंटे तक मंच पर विराजमान रहेंगे। इस सम्मेलन में देश भर के संत, धर्माचार्य और लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

2 लाख से अधिक लोगों के लिए प्रसाद व्यवस्था

लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की भोजन व्यवस्था के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आज से ही कोसी-वृंदावन क्षेत्र में 20 विशाल भट्टियां खुदवाने का काम शुरू कर दिया गया है। इन भट्टियों पर लगभग 2 लाख से अधिक लोगों के लिए प्रसाद (भोजन) तैयार किया जाएगा। आयोजन स्थल पर टेंट, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का काम भी युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

प्रशासनिक अमला अलर्ट पर

पदयात्रा और समापन कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां तेज हो गई हैं। आज हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में कमिश्नर शैलेंद्र सिंह, डीआईजी शैलेश कुमार पांडे, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार सहित कई आलाधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में पदयात्रा के रूट, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई ताकि पूरे आयोजन को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराया जा सके।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img