Greater Noida Surajpur: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में खुले नाले में गिरी बाइक, सड़क पर जलभराव से बड़ा हादसा टला, तीन युवक बाल-बाल बचे

Greater Noida Surajpur: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में खुले नाले में गिरी बाइक, सड़क पर जलभराव से बड़ा हादसा टला, तीन युवक बाल-बाल बचे

रिपोर्ट: अजीत कुमार

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब सड़क पर जमा पानी के कारण तीन बाइक सवार युवक खुले नाले में गिर गए। यह घटना गुरुद्वारा के पास की बताई जा रही है, जहां जलभराव और खुले नाले की वजह से सड़क और नाले के बीच का फर्क समझ पाना मुश्किल हो गया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर काफी पानी जमा था और नाले का पानी भी ऊपर तक भर चुका था, जिससे नाले का किनारा दिखाई नहीं दे रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां से गुजर रहे थे और अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण सीधे नाले में जा गिरे। हालांकि राहत की बात यह रही कि तीनों युवकों की जान बाल-बाल बच गई और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए रस्सी की सहायता से बाइक को नाले से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने इस पूरे मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अगर नाले को ढका गया होता या जलनिकासी की व्यवस्था सही होती, तो इस तरह का हादसा नहीं होता।

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब हाल ही में नोएडा में युवराज मेहता के हादसे के बाद प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने की जरूरत बताई गई थी। इसके बावजूद सूरजपुर में इस तरह की लापरवाही ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले नाले और जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के बड़े हादसे से बचा जा सके।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img